DGCA ने स्पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस दिया:फ्लाइट कैंसिलेशन, पेमेंट देरी और नियमों के उल्लंघन पर 7 दिन में जवाब मांगा
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट को लगातार बढ़ रही फ्लाइट कैंसिलेशन, देरी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी किया है। 17 नवंबर को जारी इस नोटिस में एयरलाइन से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट की समय पर उड़ान संचालन की स्थिति (OTP) लगातार खराब हो रही है। उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा कंपनी तय शेड्यूल का पालन नहीं कर रही और यात्रियों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं दे…